उरई। ईद पर मायरा फाउंडेशन की ओर से स्टेशन रोड पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीएम प्रियंका निरंजन ने लोगों को वितरण करते हुए कहा कि इस कार्य में सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए। ताकि कोई सड़क पर भूखा प्यासा न रह सके। सभी को न सिर्फ मास्क लगाना चाहिए बल्कि सामाजिक दूरी का भी पालन करते हुए ही कोरोना को हराना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला ने कहा कि लोग बेवजह घरों से बाहर न निकले और थोड़ी सी दिक्कत महसूस होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह ले। इस मौके पर फाउंडेशन के चेयरमैन शबाब हाशिम, पप्पू थापा, शादाब हुसैन आदि रहे। (संवाद)