कोंच। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे खंदक में जा गिर गई। जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात भर खंदक में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस व यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवक के परिजनो को सूचना दी और शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा निवासी मनीषकुमार निरंजन पुत्र धन्वंतर सिंह मंगलवार की देर रात बाइक से उरई से अपने गांव अंडा आ रहा था। जब उसकी बाइक ग्राम मनोरी के पास पहुंची थी तभी बाइक अनियंत्रत किनारे खंदक में जा गिरी । जिससे वह घायल हो गयारात भर खंती में पड़ा रहा और उपचार नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह कुछ ग्रामीण वहां से गुजरे और खंती में शव पड़ा देख यूपी 100 तथा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल ललितेश नारायाण मौके पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा रहा।