फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक से गिरे सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइक से बेटे के साथ दूध लेने जा रहा वृद्ध ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी रामबिहारी (55) हाल निवासी मोहल्ला भवानीराम जालौन गुरुवार की सुबह दूध लेने बाइक से अपने पुत्र आशीष के साथ गए थे। कन्हैयाधाम गेस्टहाउस के पास ब्रेकर पर रामबिहारी उछलकर सड़क पर जा गिरे। पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रामरती गिरकर बेहोश हो गई। घर में भी तीन पुत्र आशीष, शिवम, धीरज और दो पुत्रियां आशा व स्नेहा का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, रामबिहारी को कुचलकर भाग रहे ट्रक व उसके चालक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें