फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 18 केंद्रों पर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां 7,655 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के 16 केंद्र उरई में हैं। एक केंद्र जालौन और एक आटा में बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी।
राजकीय इंटर कॉलेज में 480, जीजीआईसी में 384, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 384, डीएवी इंटर कॉलेज में 480, डीवी कॉलेज में 384, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 384, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 480, एसआर इंटर कॉलेज में 480, रामजीलाल पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में 384 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही विनायक एकेडमी इंटर कॉलेज में 384, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 480, बीकेडी एल्डि्रच पब्लिक स्कूल में 480, बाल भारती इंटर कॉलेज में 384, एसआर पब्लिक स्कूल में 480, महर्षि विद्या मंदिर में 480, छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन में 384 व बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में 359 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा 11 फरवरी को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन विद्यालय में 50 प्रतिशत उसी विद्यालय के कक्ष निरीक्षक होंगे और 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक उसी शिक्षक को बनाया जाएगा, जो इस तरह की परीक्षाएं कराने के जानकार हो। इसके लिए स्कूलों से कक्ष निरीक्षकों के बारे में डिमांड मांगी गई है। परीक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही न बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें