फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिपाही से मारपीट में तीन नामजद सहित कई अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 06 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सिपाही और उसके चचेरे भाई से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम सागर चौकी के सामने कबाड़ का कारोबार करने वालों समथर जिला झांसी निवासी और बांदा में तैनात सिपाही देवेंद्र और उसके चचेरे भाई धीरज के साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए मामला ठंडे बस्ते में सरका दिया था। लेकिन पीड़ित सिपाही के पिता ब्रजकिशोर भी पुलिस में थानेदार हैं। उन्होंने मामला आला अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंचा दिया था जिसके बाद स्थानीय पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज किए जाने का दबाव बढ़ता जा रहा था। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित धीरज द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुलाम निजामुद्दीन, आसिफ, सोलिफ, निवासीगण मोहल्ला पटेलनगर एवं तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें