फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाले पर रिपोर्ट

Tue, 27 Aug 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। युवती को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और मना करने पर मारपीट की धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि सिकरी राजा गांव के प्रशांत उर्फ अंशु को कहीं से उसका मोबाइल नंबर मिल गया। जिसके बाद वह उसे कॉल करने लगा। जब उसने डांटा फटकारा तो उसने उसने कॉल करना तो बंद कर दिया। लेकिन वह उसके मोबाइल के व्हाट्सएप्प पर अश्लील और अभद्र मैसेज भेजने लगा। जब परिजनों ने उसे रोका तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया और धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें