कालपी। बिना रॉयल्टी प्रपत्रों के ओवरलोड बालू की ढुलाई और अवैध खनन के मामले में 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
एसडीएम कालपी अभिषेक कुमार, सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी और खनन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोल्हूपुर मोड़, कालपी, काशी खेड़ा आदि स्थानों पर मंगलवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना रॉयल्टी पत्रों के छह ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ा गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने पांच वाहन चालकों, पांच वाहन मालिकों के खिलाफ कालपी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बालूचोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।