फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल आडिट के दौरान मिली खामियां दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सोशल ऑडिट में सामने आईं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास कार्यों ब्लॉक सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सोशल ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में पाई गई कमियों को पढ़कर सुनाया गया। जिला कोआर्डिनेटर कुलदीप थापक ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण की किस्त निकालने के बाद भी आवास पूर्ण न करवाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहीं श्रमिकों के जॉब कार्ड दूसरों के पास रखे होने पर नाराजगी जताई गई और जॉब कार्ड वापस करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कोआर्डिनेटर ने कहा कि काम करने वाले श्रमिकों की नियमित हाजिरी भरी जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कमियों को दूर करने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक कोआर्डिनेटर अर्चना कुशवाहा, अमित मिश्रा, प्रधान कविता किरन, महेंद्र सिंह, नूर बेग, श्रीराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें