उरई। जालौन जोन के क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण आज से होगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन जोन के सचिव विकास कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14,16,19 और 23 आयु वर्ग व सीनियर पुरुष व महिला टीम के चयन ट्रायल के लिए जालौन, औरैया, इटावा और हमीरपुर जिले के खिलाड़ियों के पंजीकरण प्रारंभ 19 फरवरी से होंगें। जो भी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं। वह डीसीए कार्यालय से और खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए डीसीए से रजिस्टर्ड एकेडमी से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। (संवाद)