फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध खनन में 50 लाख जुर्माने की संस्तुति

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
- हमीरपुर के पट्टा धारक जालौन की सीमा में कर रहे थे खनन, टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आटा (जालौन)। परासन क्षेत्र में बेतवा से अवैध रूप से मौरंग खनन को लेकर एडीएम ने जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम ने जांच करते हुए रिपोर्ट गुरुवार सौंपी। रिपोर्ट में खनन माफिया ने हमीरपुर का पट्टा होने के बाद भी जालौन की सीमा में 5620 घन मीटर खनन कर लिया। जिसको देखते हुए पट्टा धारक पर 50 लाख का जुर्माने की संस्तुति की।
विज्ञापन

खनन माफिया ने दूसरे जिले से आकार कालपी तहसील की सीमा पर ग्राम परासन के डेरा मोहर देवी से रास्ता बनाकर अवैध खनन शुरू कर दिया था। जिसकी शिकायत प्रशासन से जिला पंचायत सदस्य के साथ किसानों ने की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीएम संजय कुमार ने जांच के लिए एसडीएम कालपी केके सिंह, खान अधिकारी राजेश कुमार को आदेश दिया था। बुधवार को जांच करने टीम पहुंची टीम ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की जांच में पाया गया कि जालौन सीमा में अवैध खनन किया गया है। इस पर उन्होंने पट्टा धारक पर जुर्माने की संस्तुति कर एडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें