चुने गए हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को हुआ। इसमें रविंद्र अध्यक्ष और जयनारायन सेन मंत्री चुने गए। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित हुए। संगठन कार्यालय में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी वीवी उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष, मंत्री के अलावा रामरतन सिंह और तेज प्रताप को उपाध्यक्ष, रमन कुमार, राजेंद्र कुमार, बलराम सिंह को उपमंत्री, रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार को संगठन मंत्री और राकेश वैद्य को संरक्षक निर्वाचित किया गया है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर गोविंद दास निरंजन, कमलेश त्रिपाठी, राजेश बाजपेई, डीके निगम, महपाल, अरुण मिश्रा, गंगाप्रसाद, टीआर नामदेव और बीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।