जालौन। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी धारक निरंतर पांच माह से राशन सामग्री प्राप्त नहीं कर रहे हैं। वह 28 अगस्त तक इस संदर्भ में अपनी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा उनके राशनकार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी एसडीएम सुरेश कुमार ने दी।
एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुछ अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी धारक निरंतर पांच माह अथवा उससे अधिक समय से उचित दर की दुकानों से अपना राशन प्राप्त नहीं कर रहे हैं। वह किस कारण से अपना राशन नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में वह 28 अगस्त तक आपूर्ति कार्यालय जालौन में अपनी स्थिति स्पष्ट करें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें जनपद से विस्थापित अथवा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में निहित शर्तों के अनुसार पात्र न मानते हुए उनके राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)