फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पकड़ा

Mon, 08 May 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को खेत में लकड़ी बीनने गई थी। तभी अकेला पाकर गांव के ही एक नाबालिग किशोर ने उसके साथ दुराचार किया। घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए गांव के ही एक किशोर पर पुत्री के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किशोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। आरोपी नाबालिक है। इसलिए उसे न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें