फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। महिला ने युवक पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कानपुर के होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मानीगंज निवासी अंकित उर्फ अन्नू उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन माह पहले अपने साथ कानपुर ले गया। इसके बाद युवक ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। विरोध पर जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने बताया कि महिला व युवक लखनऊ के एक होटल में वेटर थे।
विज्ञापन

कुछ माह पहले दोनों कालपी आकर रहने लगे थे। विवाद होने पर महिला अपने घर बाराबंकी चली गई। वहां उसने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा बाराबंकी से कालपी स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें