फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में चारा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 16 अक्तूबर की शाम वह जानवरों के लिए खेत में चारा लेने गई थी।
विज्ञापन

तभी वहां पहले से मौजूद युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि वह परिजनों के साथ थाना रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी। तभी आरोपी युवक व उसके परिजनों ने उसे धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही थी।
युवती ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी का कहना है कि तहरीर मिली है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें