फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोपी फरार

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले हुई दुष्कर्म की घटना का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दुष्कर्म की घटना रविवार को कालपी निवासी एक 12 साल की किशोरी के साथ हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए नगर के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति परिवार के साथ शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री अचानक गायब हो गई। काफी खोजने के बाद वह खेत में बदहवास हालत में मिली। दौरान बालिका ने घटना के लिए टेंट संचालक युवक को जिम्मेदार ठहराया।
इस मामले को लेकर काफी देर तक बिरादरी की पंचायत भी चली थी लेकिन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घटना का देरी से संज्ञान लिया, जिसकी वजह से वह मौके से फरार होने में सफल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज निषाद पहले भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दे चुका है। उस समय उस पर अर्थदंड लगाकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें