कदौरा (जालौन)। आठ माह पूर्व की रंजिश के चलते अधेड़ की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया ।
सीओ का बीके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है और परिजन चार लोगों पर आरोप भी लगा रहे हैं।
गांव निवासी अमीर हमजा उर्फ मुन्ना(45) सोमवार की रात घर के पास स्थित होटल से गुटका लेकर लौट रहा था, तभी घात लगाए चार लोगों ने उसे रास्ते में ही रोककर उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद लहूलुहान मुन्ना भागा तो हमलावरों ने उसे बीच सड़क दौड़ा लिया कुछ दूर जाकर जब वह गिर पड़ा तो हमलावर हवा तमंचे लहराते हुए भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मुन्ना को अस्पताल लाई, जहंा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 8 माह पूर्व मुन्ना का पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से गाय बांधने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते ही हत्या की गई है। सीओ के मुताबिक परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि चुनाव के चलते भी चतेला गावं संवेदनशील माना जाता है।