फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश-जलभराव और उमस ने किया बेहाल

Sat, 08 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23-जिला अस्पताल के सामने भरा पानी। संवाद
विज्ञापन


फोटो-24-बारिश में बाइक से मस्ती करते युवक। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। बारिश के बाद निकली तेज धूप से लोग बेहाल हो गए। जब तक धूप अपने रूप में आ पाती फिर से पानी ने सब को तरबतर कर दिया। उमस तो खत्म हो गई। लेकिन जलभराव की समस्या ने लोगों को नए काम में उलझा दिया। दो दिन से हो रही घंटे दो घंटे की बारिश से गर्मी से राहत तो नहीं मिल रही। लेकिन जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।
शुक्रवार को भी दिन के दो टाइम हुई बारिश ने उमस को बढ़ा दिया। लेकिन कुछ देर को गर्मी से राहत का भी अहसास हुआ। सुबह 11 बजे हल्की बारिश हुई। उसके बाद बारिश छुप गई। तेज धूप ने असर दिखाना शुरू किया। बारिश के बाद हुई उमस से लोग बेहाल हो गए। बाजार में भी गर्मी से लोग पसीना पोछते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर में दो बजे से दो घंटे फिर से बारिश हुई। जिसके बाद गर्मी का असर समाप्त हुआ। बारिश के बाद शहर के अंबेडकर चौराह,शहीद भगत सिंह चौराह,अस्पताल गेट पर, सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कुछ दुकानों में पानी धुस गया। काफी मश्क्कत के बाद पानी को निकाला गया। दो दिन की बारिश से शहर के चारों चरफ जलभराव की समस्या बनी हुई है।

घरों में घुस रहा नाली का पानी

कोंच। झमाझम बारिश ने नगर की सड़कें गलियां जलमग्न नजर आई। हालांकि पिछले दिनों नगरपालिका ने नाला नालियों की सफाई कराई थी। लेकिन वह भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिला पाई है। मोहल्लों में गंदा पानी घरों के भीतर भी जा घुसा जिसने लोगों की मुसीबतें बढ़ाने का काम किया। इधर, रोजाना हो रही इस झमाझम बारिश का आनंद उठाने वालों की भी कमी नहीं है। चंदकुआ इलाके में मुख्य चौराहे से बाजार की ओर जाने वाले पटेल नगर के रास्ते में पड़ने वाले घरों और दुकानों के भीतर सड़कों पर बहने बाला गंदा बदबूदार पानी भर गया। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ और लोग घंटों पानी उलीच कर बाहर निकालते रहे।


राशन दुकान पर पहुंचा भीगा चावल

शहर के मोहल्ला पाठकुरा निवासी राशन विक्रेता सरस्वती देवी के प्रतिनिधि मुकेश मौर्या ने बताया कि बारिश की वजह से उनके यहां राशन का चावल गीला आया है। जिसकी वजह से ग्राहक लेने से इंकार कर रहे है। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मुंसिफ कोर्ट परिसर में पानी भरने से परेशानी

अधिवक्ता सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि बारिश की वजह से कोंच के मुंसिफ कोर्ट में जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से से अधिवक्ताओं और वादकारियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि वह बारसंघ के माध्यम से जिला जज से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें