घुटने तक पानी से निकलते प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के छात्र ।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। देर रात जोरदार बारिश के चलते प्राथमिक विद्यालय माधौगढ़ नंबर दो में घुटने तक पानी भर गया। विद्यालय में पढ़ने वाले 50 बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। अभिभावकों ने बीईओ से शिकायत की। बीईओ नेत्रपाल सिंह ने विद्यालय का मुआयना किया। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को बीआरसी के अतिरिक्त कक्ष में चलाने के निर्देश विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गौरव पटेल को दिए।
माधौगढ़ सिहारी रोड के पास प्राथमिक विद्यालय नंबर दो संचालित है। विद्यालय में 87 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय का परिसर दो फुट गहरा होने से बारिश में पानी भर जाता हैं। इसी के चलते देर रात तेज बारिश के चलते साथ ही रोड के आसपास का पानी विद्यालय परिसर में भर गया। बच्चों को घुटने तक भरे पानी से निकलकर जाना पड़ रहा हैं। एसडीएम अंगद सिंह का कहना हैं विद्यालय परिसर पर मिट्टी डालकर ऊंचा कराने के निर्देश बीईओ को दे दिए गए हैं।
----------------------