फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खनन की सूचना पर छापेमारी, जेसीबी और पांच ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मिटटी खनन की सूचना पर देर रात एसडीएम ,सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस फोर्स देख खनन माफिया भाग खड़े हुए।खनन में संलिप्त जेसीबी, पांच ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़कर थाने में खड़े कर दिए गए। गोहन-जालौन रोड पर रजवाहा के आगे मिट्टी खनन का कार्य महीनों से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात एसडीएम शिवनारायण शर्मा, सीओ उमेश पांडेय, गोहन एसओ रवींद्र नाथ यादव ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। अधिकारियों की गाड़ी देख मिट्टी खनन कर रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए। अधिकारियों को खनन में लिप्त जेसीबी, तीन ट्रैक्टरों में मिट्टी भरी व दो ट्रैक्टर खाली खड़े मिले। एसडीएम ने मिट्टी खनन में संलिप्त जेसीबी सहित पांचों ट्रैक्टर को सीज कर गोहन थाने में खड़े कर दिए हैं। एसडीएम शिवनारायण शर्मा का कहना है कि मिट्टी खनन,बालू खनन का कार्य किसी भी सूरत में नहीं करने देंगे। खनन की सूचना मिलते ही खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें