फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घाट पर छापा, सात पोकलैंड व 15 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर ब्लॉक क्षेत्र के सिमरिया घाट पर एसडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने खनिज विभाग की टीम के साथ दबिश दी। टीम ने अवैध खनन में लगी सात पोकलैंड और 15 ट्रक सीज कर दिए। टीम ने खदान में हफ्ते भर में दूसरी बार छापा मारा है।
विज्ञापन

निजी भूमि पर हुए खनन पट्टे पर निर्धारित जगह से ज्यादा जगह खनन की सूचना पर एसडीएम ने खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ 10 अक्तूबर को भी छापेमारी की थी। इसमें पट्टा संचालक पर 55 लाख के जुर्माने की संस्तुति की थी। इसके बावजूद पट्टा संचालक मनमानी पर आमादा है।
इस पर बुधवार की रात एसडीएम ने फिर से दबिश दी। अवैध खनन में लगीं सात पाेकलैंड और 15 ट्रकों को मौके पर पकड़ लिया। टीम ने इन्हें सीज कर दिया। इससे खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। बता दें कि एक अक्तूबर से खदानें शुरू हो गईं। इसके साथ अवैध खनन भी शुरू हो गया है। एसडीएम का कहना है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें