माधौगढ़। रामपुरा में परचून की दुकानों से सरकारी चावल बेचे जाने की सूचना पर शनिवार को पूर्ति अधिकारी ने एक दर्जन दुकानों पर छापा मारा। तीन दुकानदारों के पास से 20 किलो से 40 किलो खुला चावल बरामद किया। दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
रामपुरा के ग्रामीणों ने पूर्ति अधिकारी को शिकायत दी थी कि दुकानदार उपभोक्ताओं से सरकारी चावल की खरीदारी कर रहे हैं।
शनिवार को पूर्ति अधिकारी कमल कुशवाहा ने दुकानदारों के यहां छापा मारा। जिसमें दुकानदार सतेंद्र सिंह के यहां दस किलो, रामजी के यहां पांच किलो एवं सरजू टीहर वाले के यहां 27 किलो चावल मिला।
हालांकि, दुकानदारों ने पूर्ति अधिकारी को सरकारी चावल न होने की बात बताई। पूर्ति अधिकारी ने दुकान में दोबारा सरकारी चावल मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की हिदायत दी।
पूर्ति अधिकारी के अनुसार दुकानदार को चावल बेचने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। बेचने वाले का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।
गैस रिफलिंग करते पकड़ा
माधौगढ़। पूर्ति अधिकारी कमल कुशवाहा ने गैस रिफिलिंग की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार को गैस रिफिलिंग करते पूर्ति अधिकारी ने पकड़ लिया। एक माननीय की सिफारिश पर पूर्ति अधिकारी ने दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया।