कालपी क्षेत्र में कबूतरा डेरा पर भट्ठी नष्ट करते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
कालपी। कोतवाली पुलिस ने फातिमा माता स्कूल लंगरपुर में कबूतरा डेरा में तैयार की जा रही 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया। एक भट्ठी व आधा दर्जन से अधिक ड्रम व शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की गई और अवैध धंधे से जुड़ीं दो दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद पटेल, नगर पालिका ईओ सुशील कुमार दोहरे सहित पुलिस बल मौजूद रहा।