उरई। उरई के राजकीय ऑडिटोरियम में ‘रग-रग बुंदेली -उभरता बुंदेलखंड’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह विशेष सांस्कृतिक एवं मीडिया कार्यक्रम युवा समाजसेवी ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भइया द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर जिले और आसपास के क्षेत्रों से युवा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि बुंदेलखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है अवसर और दिशा की। कहा कि आज की डिजिटल पीढ़ी रील्स , शॉर्ट वीडियो और क्रिएटिव कंटेंट के माध्यम से समाज और संस्कृति की आवाज़ बन रही है। ऐसे में युवाओं को सही मार्गदर्शन और मंच देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा और रात आठ बजे तक चलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह मंच बुंदेलखंड की कला और प्रतिभा को स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।