राधिका बनीं कोरोना योद्धा
फोटो-12-राधिका सिंह।
उरई। लॉकडाउन के दौरान नवाचार 21 दिन 21 एक्टिविटी की आनलाइन प्रतियोगिता कौन बनेगा कोरोना योद्धा में शनिवार को 14वें दिन सवाल पूछा गया कि किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य के कोरोना हॉट स्पॉट क्षेत्रों को सील किया है। इस सवाल का सबसे जल्दी उत्तर देकर मार्निंग स्टार चिल्ड्रेंस हायर सेकेंडरी एकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा राधिका सिंह आज की कोरोना योद्धा बनी। इस प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। वहीं साथ ही दूसरी ऑनलाइन एक्टिविटी संपादकीय प्रतियोगिता में तीस बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि 12 अप्रैल को प्रतिभागी के लोकनृत्य के पांच मिनट का वीडियो की प्रतियोगिता होगी। संवाद