अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम।
- फोटो : ग्रामीण
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के रामपुर सनेता में नहर के किनारे झाड़ी में बुधवार की शाम अजगर बैठा था। ग्रामीण जब वहां से निकले तो अजगर को देखकर घबरा गए। अजगर मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया। इसी तरह गांव के ही सुमित निरजंन के घर के पास खाली पड़े प्लाट में अजगर दिखाई दिया। उसका वजन करीब बीस किलो था। वन कर्मियों ने उसे पकड़कर दोनों को जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग के रक्षक दुर्गेश तिवारी ने बताया कि अजगर मिलने की सूचना मिली थी, उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।