फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पुष्पराज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से कराई गई इंटर कॉलेजों की तहसील स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के दूसरे चरण का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। कॉलेज के कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने बताया कि महावीर इंटर कॉलेज सामी के छात्र पुष्पराज सिंह ने प्रथम, एसटीके बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता पटेल ने द्वितीय व महावीर इंटर कॉलेज सामी के श्यामजी ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों छात्र-छात्राओं को शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा उम्दा प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास तो होता ही है, उनमें जुझारूपन की क्षमता भी विकसित होती है, इसलिए पाठ्यक्रम शिक्षा से इतर भी कॉलेज हमेशा इस प्रकार के आयोजनों को महत्व देता है।
इस दौरान प्रवक्ता डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. सरताज खान, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. राधेश्याम, मनोज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, दिनेश अग्रवाल, कदीम सिद्दीकी, राजकुमार गुप्ता, संदीप, ऋतिक, संजय, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें