जालौन। गांव में बने सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण खेत में जाने को मजबूर हैं।
कुठौंदा-बुजुर्ग गांव में वर्ष 2020-21 में चार लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। प्रशासन ने शौचालय की फोटो अपडेट कर ओडीएफ घोषित कर दिया था। ग्रामीणों नरेश, लालाराम, दिनेश आदि का कहना है कि पानी की व्यवस्था न होने से शौचालय में अभी भी ताला लटक रहा है। जिसके चलते लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि उनकी नियुक्ति अभी हाल ही में हुई है। शौचालय के बारे में जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान से बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।