फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नए स्थान पर ट्रांसफार्मर रखने को लेकर विरोध

Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उमरारखेरा में क्षमता वृद्धि करके नए ट्रांसफार्मर को रखने के लिए एक जगह का चयन किया गया। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर मोहल्ले वाले नाराज हो गए और इकट्ठा होकर सड़क पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर रखने पर सहमति जताई। मौके पर अधिकारी आए। वहीं पास में ट्रांसफार्मर के लिए चबूतरा बनवाने पर सभी राजी हुए।
विज्ञापन


शहर के मरघट के पास उमरारखेरा के लिए एक ट्रांसफार्मर से करीब दो हजार की आबादी की सप्लाई दी जाती है। जो शुक्रवार को खराब हो गया था। जिसको शनिवार को बदलवाया। ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते खराब हुआ था। उसके लोड को कम करने के लिए विभाग ने अलग से एक ट्रांसफार्मर रखने की योजना बनाई। क्षमता वृद्धि वाले ट्रांसफार्मर को रखने के लिए पास में ही चबूतरा बनवाया जा रहा था।
घर के सामने चबूतरा होने से कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। चबूतरा बनवाने से मना कर दिया। मोहल्लेवालों ने इस पर नाराजगी जताई और सड़क पर इकट्ठा हो गए। उसी जगह पर चबूतरा बनवाने पर की बात कही। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाया और थोड़े दूरी पर चबूतरा बनवाने पर सभी की सहमति बनी।
विज्ञापन



फेस की समस्या से जूझ रहे लोग

उरई। बघौरा में कई दिनों से फेस की समस्या बनी हुई है। बिजली के आने जाने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब नई समस्या फेस के न आने से बनी हुई है। बघौरा के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से उनके मोहल्ले में फेस उड़ रहा है। रातों को तो बिजली गुल रहती है। जैसे-तैसे बिजली आती है तो फेस चला जाता है। इससे बड़ी समस्या हो रही है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं स्टेशन रोड पर शनिवार की रात ट्रांसफार्मर फेस नहीं दे रहा था। जिसकी शिकायत जेई गौरव कुमार के पास आई। उसको रात को ही सही करवाया गया। ट्रांसफार्मर सही होने से दो घंटे बिजली गुल रही। (संवाद)
................
बॉक्स हुआ खराब तीन घंटे गुल रही बिजली

उरई। कोंच नाका और सुशील नगर फीडर के लिए निकली जालौन बाईपास से एचटी लाइन का रात नौ बजे बॉक्स खराब हो गया। बॉक्स खराब होने से दोनों फीडर की बिजली बंद कर दी गई। रात में जेई सुमित साहू ने कर्मचारियों के साथ काम शुरू किया। करीब रात को साढ़े 11 बजे जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। सप्लाई नहीं आने से 20 हजार की आबादी प्रभावित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें