फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए दो करोड़ के प्रस्ताव मिले

Tue, 10 Oct 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक हुई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। क्षेत्र पंचायत के सदस्यों ने बैठक में विकास न कराए जाने को लेकर हंगामा कर दिया। काफी देर तक बैठक प्रभावित हुई। बीडीओ के समझाने पर सभी शांत हुए। इस दौरान दो करोड़ से अधिक के प्रस्ताव सदस्यों ने दिए।



सोमवार को महेवा ब्लॉक परिसर के मीटिंग हॉल में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्य एवं प्रधानों ने शामिल हुए। कुछ सदस्यों ने हंगामा करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत में कितने सदस्यों की सहमति पर अभी तक विकास कार्य कराए गए हैं। जो विकास कार्य कराए गए हैं। उनको सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कहा कि जितनी भी बैठक आयोजित की गई है। हर बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्ताव दिए गए। लेकिन लगभग तीन साल गुजर जाने के बावजूद भी ग्राम में अभी तक एक भी क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य का पत्थर नहीं लगा है। बीडीओ विपिन कुमार ने सभी सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना और समझने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के यहां अभी तक एक भी विकास कार्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

उनके यहां प्रमुखता से विकास कार्य कराए जाएंगे। खांखरी के बीडीसी सदस्य ने गुरु साहब बाबा मंदिर तक इंटरलॉकिंग करने का प्रस्ताव दिया। सिमरा शेखपुरा के प्रधान गजराज ने कटोरी बाबा से पाल मढैया के रास्ते तक इंटरलॉकिंग करने का प्रस्ताव दिया। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में लगभग दो करोड़ के ऊपर के प्रस्ताव आए हुए हैं। बैठक में एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, जेई आरइएस महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें