फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सम्राट अशोक जयंती पर निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अशोक क्लब के तत्वावधान में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर समारोह एवं जनचेतना यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में गोविंद धाम मैरिज गार्डन से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो देव नगर चौराहे से होते हुए गोविंद धाम पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम नारायण कुशवाहा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में के.वी. सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राजीव सिंह मौर्य ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मदन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर शीतल कुशवाहा, सुंदर सिंह कुशवाहा, बादाम सिंह कुशवाहा, संतराम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें