फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गिराई गई गिट्टी बालू,मुश्किल में राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे से लेकर हाईवे तक जगह-जगह बालू व गिट्टियां सड़क के किनारे रखकर बेची जा रहीं हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। साइड लेते वक्त कई बार लोग गिर जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कदौरा सहित हमीरपुर-जोहलूपुर हाईवे के किनारे जगह-जगह गिट्टी, बालू, मौरंग रखकर भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। यह स्थिति बागी, बबीना आदि जगहों पर भी है।
हवा चलने पर बालू उड़कर वहां से गुजरने वालों की आंखों में पड़ रही है। बिजली न रहने की दशा में अक्सर लोग भवन सामग्री देख नहीं पाते और फिसलकर गिर जाते हैं। कस्बे के अंकित सिंह ने कहा कि सड़क किनारे भवन सामग्री रखी होने के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कोहरा शुरू होने पर समस्या और बढ़ सकती है। प्रभारी ईओ पवन किशोर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में जहां सड़क के किनारे बालू-गिट्टी पड़ी है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामग्री को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें