फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरई व मुसमरिया की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम आटा में चल रहे केपीएल टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में खैरई और मुसमरिया ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मैच में खैरई ने आटा टीम को 23 रनों से पराजित किया। खैरई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में आटा की टीम 67 रनों पर सिमट गई। खैरई के खिलाड़ी विकास द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। विकास ने 18 रन बनाए व 2 विकेट लिए। वहीं, दूसरे मैच में ंमुसमरिया ने कुठौंद को हराया। मुसमरिया ने पहले खेलते हुए 10 ओवर 7 विकेट पर 97 रन बनाए। जवाब में कुठौंद की टीम 70 रन ही बना सकी। मुसमरिया की टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रामरूप सिंह को मैन ऑफ द मैच मिला जिन्होंने 35 रन व एक विकेट लिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें