फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू ठाकुर के बेहतरीन प्रदर्शन से जीती चौरैला टीम

विज्ञापन
मोनू ठाकुर को मैन आफ द मैच देते शाह आलम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के दूसरे दिन गुरुवार को हुकुमपुरा ग्राउंड पर चौरैला और बिठौली टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें मोनू के खेल की बदौलत चौरैला ने बिठौली को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिठौली की टीम ने 11 ओवरों में 58 रन बनाए। मोनू ने 4 विकेट झटके। इसमें गिरिराज परिहार ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चौरैला टीम ने आवश्यक रन 7.3 ओवरों में बना लिए। इसमें मोनू ठाकुर ने 18 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। गेंद और बैट से अच्छे प्रदर्शन पर मोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंबल फाउंडेशन के प्रमुख शाह आलम ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें