फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्राइवेट बैंककर्मी की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ट्रांसफर होने पर चिरगांव ज्वाइन करने आ रहे प्राइवेट बैंककर्मी की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था जो टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरा।
लुहरगांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (21) पुत्र मगन की बंधन बैंक रसूलाबाद में तैनात था। उसका तबादला चिरगांव में हो गया था।
मंगलवार देर शाम वह बाइक से चिरगांव ज्वाइन करने जा रहा था। हाईवे पर झांसी जिले सेमरी टोल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरने से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चिरगांव अस्पताल पहुंचाया।
सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि अविवाहित धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत से मां अहिल्या और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें