फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में स्थित दरगाह हजरत फरीदउद्दीन गंजे रबां उर्फ सरकने पीर शाह बाबा के 27 वें सालाना एक दिवसीय उर्स पर शनिवार को कुरान ख्वानी हुई। शाम को हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन चैन की सामूहिक दुआएं मांगी। इंसानियत के रहबर अजीम सूफी बुजुर्ग बाबा हजरत फरीदउद्दीन गंजे रबां की दरगाह पर हाफिज एजाजुल हक, दिलशाद रजा व अकील रजवी की देखरेख में कुरान की तिलावत की गई। इसके बाद सभी को तबर्रुक दिया। शाम छह बजे गांव की रहमानियां मस्जिद से चादर शरीफ उठाई गई। जो पीरों के मैदान में जलवा अफरोज हजरत बड़े पीर साहब की दरगाह से होती हुई बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाजों से बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई। फातिहा ख्वानी हुई। इस मौके पर तालिब रहमानी, हाफिज कारी इकरार खां, इकराम उल्ला, हाजी नियामत उल्ला, भिक्के खां, अल्ताफ, हाफिज भुट्टू, हैदर अली, सिराज, इमरान, झल्लू शाह, तौसीफ खान, फीरोज, आमिर, आरिश, तौफीक, विक्रम सिंह, जुनैद, सालिम, इकराम सिद्दीकी, लला शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें