फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जुमे की नमाज पढ़कर मांगी मुल्क की सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रमजान के तीसरे जुमे पर शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मस्जिदों में देश में अमन चैन कायम रहने की दुआएं की गई। महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की। तीसरे जुमे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15वें रोजे पर शहरी कर रोजा रखा। शहर की इबादतगाहों और घरों में साफ सफाई की गई। अजान से पहले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में जाना शुरू कर दिया। अजान शुरू होने तक शहर की मस्जिदें नमाजियों से भर गई। नमाज के पहले मस्जिदों के इमामों ने मस्जिदों में तकरीर पेश की। इसके बाद इफ्तार की तैयारी शुरू हो गई। शाम को असर की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद इफ्तारी मुकम्मल हो जाने पर मस्जिदों व पास पड़ोस के घरों में भेजी गई।
विज्ञापन


जामा मस्जिद दादूपुरा में हाफिज युसुफ कादरी, नबी की मस्जिद में शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती, कब्रिस्तान की मस्जिद में शाही इमाम फिरोज रहमानी, बड़ी मस्जिद में कारी हसन, कुरैशयान मस्जिद में आमिर मंसूरी, नूरानी मस्जिद कारी मुस्तकीम, स्टेशन वाली मस्जिद में धर्मगुरु अब्दुल जब्बार, सब्जी मंडी में मो. शाहिद, क्लब की मस्जिद में सदर इमाम जमील कादरी, बघौरा वाली में हाफिज अजीज बरकाती के अलावा शहर की लगभग

जालौन में रमजान माह के तीसरे जुमे पर नगर की तकिया वाली मस्जिद, मरकज जामा मस्जिद, सुब्हानी जामा मस्जिद, मदरसा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, मोती मस्जिद, हुसैनी जामा मस्जिद आदि में तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमाम ने मस्जिदों में खुतबा सुनाया गया। इसके बाद दो रकात नमाज अदा करवाई गई। मोती मस्जिद, हुसैनी जामा मस्जिद, वाले वाली मस्जिद, इमाम चौक मस्जिद सहित नगर की अन्य सभी मस्जिदों में सैंकड़ों की संख्या में नमाजियों ने जुमा की नमाज अदा कर देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।
विज्ञापन


कालपी में पवित्र माह रमजान के मौके पर रोजेदारों नमाजियों ने तीसरे जुमे में नमाज अदा की। कालपी नगर के खानकाही मस्जिद राजेपुरा में मुफ्ती शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती की इमामत में सैकड़ों नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की।
इस मौके पर शहर काजी ने कहा कि इस पवित्र रमजान महीने में अधिक से अधिक नेककार्य करने चाहिए, जिसमें काम के बदले 70 गुना सवाब मिलता है। मुड़िया गुम्मत मस्जिद गल्ला मंडी, तहसील मस्जिद, मखदूमिया मस्जिद, मणि गंज मस्जिद में भी जुमे की नमाज अदा की गई। कोंच में भी मजिस्दों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने अमन-चैन की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें