फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआइजी होमगार्ड ने किया जिले का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी रेंज होमगार्ड के डीआईजी संजीव शुक्ला ने बुधवार को जिले का दौरा किया। पुलिस लाइन में विभागीय अधिकारियों व होमगार्ड कर्मियों के साथ बैठक की और शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड कर्मियों को सम्मानित किया। जिले में होमगार्ड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर होमगार्ड डीआईजी झांसी रेंज ने पुलिस लाइन में बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देंश दिए। लगातार शिकायतें मिल रही है, उन पर सुधार होना चाहिए। कुछ दिन पहले शहर में एक होमगार्ड कर्मी की सड़क पर ठेले लगाने वाले युवक के साथ मारपीट की थी। जिस का वीडियो भी वायरल हुआ था। ड्यूटी लगाने के नाम पर एक अधिकारी ने होमगार्ड से रिश्वत ली थी, इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसको संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों ने अधिकारी को निलंबित कर दिया था। बैठक में उन्होंने होमगार्ड कर्मियों को चुस्त दुरुस्त रहने व अनुशासन में काम करने की भी नसीहत दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें