फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मारपीट की शिकायत करने गए युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
मकान पर टीनशेड लगा रहे युवक को पड़ोसी युवक ने शेड लगाने से मना कर दिया। जिस पर उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए अभद्रता की। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई न कर उल्टा उसे धमकाते हुए शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर राधा पैलेस के पास रहने वाले महेंद्र कुमार वर्मा बुधवार सुबह मकान पर टीनशेड की मरम्मत करा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले लालू कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा,पप्पू कुशवाहा व राजू निवासी मोहल्ला राजेंद्रनगर ने टीनशेड का काम रुकवाने का प्रयास किया। जब इसका विरोध महेंद्र ने किया तो सभी लोगों ने एकराय होकर महेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो उल्टा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस को फटकार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने लालू, मनोज, अमित, लल्लू, पप्पू, राजू तथा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें