फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह समझौता केंद्र में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला जज तरुण सक्सेना ने सोमवार को सुलह समझौता केंद्र, अभिलेखागार और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नवीन कार्यालय में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में पुलिस व्यवस्था न होने पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज ने सुलह समझौता केंद्र में मौजूद पक्षकार आरती पचौरी एवं शायदा के मामलों को सुना और उनके मध्य सुलह वार्ता भी कराई।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था न होने पर पक्षकारों के बीच विवाद होने की आशंका जताते हुए पर्याप्त संख्या में महिला सिपाही सहित पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके लिए एसपी को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने मीडियेशन लिपिक से पत्रावलियों के संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव सरन, मीडियेटर्स विनोद प्रकाश व्यास, विश्राम सिंह निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें