फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर किसी न पीने दें शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। तहसीलदार बलराम गुप्ता एवं कोतवाल उदयभान गौतम ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की 12 दुकानों का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण में स्टॉक अनुरूप शराब मिली। तहसीलदार ने निर्देश दिए कि शराब की दुकानों को निर्धारित समय पर ही खोलें एवं बंद करें। अवस्यकों को कतई शराब की बिक्री न की जाए। साथ ही शराब बेचने के बाद ग्राहक को शराब वहीं न पीने दें एवं दुकान के आसपास साफ- सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। उन्होंने सेल्समैनों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जा रही शराब की ही बिक्री करें। किसी अन्य प्रदेश अथवा मिलावटी शराब की बिक्री की सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने हदरूख, सिरसाकलार, सहाव आदि गांवों के साथ ही नगर में स्थित देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें