फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट के तीन मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रई। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी कृष्ण कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ जून को गांव के ही मयंक दीक्षित व तीन अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं कुठौंद थाना क्षेत्र के बिजवाहा गांव निवासी सियादुलारी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 मई को गांव के ही पन्नालाल व चार अन्य लोगों ने रंजिश को लेकर उसके व उसकी जेठानी के साथ मारपीट कर गालीगलौज की। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी बृजभान कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 19 मार्च को विकल कुशवाहा निवासी सुशील नगर उरई व तीन अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें