फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो किशोरों को पुलिस ने औरंगाबाद से खोजा

Sun, 09 Jun 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मायानगरी मुंबई घूमने की लालसा में बिना घरवालों को बताए दो नाबालिग दोस्तों ने बाइक से रास्ता नापना शुरू किया पर पुलिस की सक्रियता के चलते बीच रास्ते में ही धर लिए गए। घर के चिरागों के अचानक लापता हो जाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दोनों किशोरों को औरंगाबाद के एक होटल से सकुशल बरामद किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम धंजा निवासी ध्रुव पटेल पुत्र नीरज व निकेत पटेल पुत्र मोहन यहां नया पटेलनगर ब्लॉक कॉलोनी कोंच में रहते हैं। दोनों की उम्र करीब 15 वर्ष है। इस वर्ष दोनों ने कक्षा 9 पास किया है। तीन जून को दोनों दोस्तों ने बाइक से मुंबई घूमने का प्लान किया। शारीरिक रूप से दिव्यांग निकेत ने अपने घर से छह हजार रुपये और ध्रुव ने दस हजार रुपये तथा मां के कुछ जेवर उठाए और निकल लिए।
किशोरों के अचानक लापता हो जाने पर परिजनों ने कोतवाली में उसी दिन देर शाम गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। भागे दोनों किशोर औरंगाबाद शहर पहुंचे। पकड़े जाने के डर से परिजनों के नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए और बाइक की नंबर प्लेट भी तोड़कर फेंक दी। दोनों की परेशानी तब बढ़ गई जब होटल में रुकने के लिए दोनों के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। थक हारकर दोनों में से एक ने वहां से अपनी बहन को कॉल कर पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने समझा बुझाकर वहां से व्हाट्सएप पर दोनों के आधार कार्ड भेजे। दोनों वहां एक होटल में रुके। सुराग हाथ लगते ही मंडी चौकी प्रभारी नीतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंच गई और शनिवार को दोनों किशोरों को अपने साथ ले आई। सीओ उमेश कुमार पांडे ने दोनों किशोरों से पूछताछ कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। खास बात यह है कि निकेत के दिव्यांग होने के चलते 1200 किमी तक ध्रुव ने अकेले ही बाइक चलाई और रास्ते में भी वे टोका-टाकी से बचे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें