फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से पांच लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रिश्तेदार ने युवक को आर्मी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। पांच वर्ष बीतने के बाद भी नौकरी न लगने पर जब युवक ने अपने रुपये मांगे। तो रिश्तेदार ने मना कर दिया। तब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुरा थाना क्षेत्र के जायगा निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार राजू कुमार निवासी धमरी कैंट आगरा ,जो आर्मी में छत्तीसगढ़ में तैनात है। पांच वर्ष पहले आर्मी में नौकरी लगवाने की बात कहकर उन्होंने पांच लाख रुपये मांगे थे। उसने चार लाख रुपये नगद दे दिए और एक लाख रुपये बैंक के माध्यम से चार बार में दिए। जब काफी समय तक उसकी नौकरी नहीं लगी, तो उसने राजू से रुपये वापस मांगे। इस मामले में बुधवार को रामपुरा थाना में उसने तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि युवक की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें