फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस को सीसीटीवी में नहीं मिले लूट के सबूत

Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अजगैन। पैथालॉजी कर्मी द्वारा दी गई लूट की सूचना पर खंगाले गए सीसीटीवी के बाद पुलिस ने मामला लेनदेन का बताया है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सिंघनापुर गांव निवासी सूरज नवाबगंज स्थित एक पैथालॉजी में ब्लड सैंपल लेकर जमा करने का काम करता है। पुलिस को दी सूचना में उसने बताया था कि रविवार रात वह सैंपल कलेक्शन के 23 हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहा था। भौली-मुंशीगंज मार्ग पर स्थित पानी की टंकी के पास बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने टक्कर मारकर उसे बाइक से गिरा दिया और तमंचा लगाकर जेब में पड़े 23 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट की सूचना देने पर बुधवार को पुलिस ने लुटेरों की तलाश में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

कोतवाली वीके मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित मुर्गीफार्म में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई है। पीड़ित ने घटना का जो समय बताया है उसके एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक की फुटेज में लूट का कोई सुराग नहीं मिला है। रुपये के लेनदेन का मामला है। घटना संदिग्ध होने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें