फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर 31 ओवरलोड ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों ने शनिवार की देर रात अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। इसमें 31 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सीज करने की कार्रवाई की गई। एसडीएम केके सिंह, सीओ रामसिंह, एआरटीओ, जिला खनिज अधिकारी आदि अधिकारियों की टीम ने जनपद जालौन व हमीरपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की। खनिज अधिकारी ने बताया कि रविवार की दोपहर तक 31 ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों को पकड़ा जा चुका है। सभी पकड़े गए ट्रकों को कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा के परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें