फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मस्जिद के बाहर चबूतरा बनाने पर पहुंची पुलिस

Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो-30-चबूतरे बनाने को लेकर विवाद में मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

मस्जिद के बाहर चबूतरा बनाने के मामले में पहुंची पुलिस
कोंच। नगर में पुरानी तहसील मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित जामा मस्जिद के बाहर रविवार की दोपहर चबूतरा बनाने के मामले में दूसरे पक्ष द्वारा विरोध जताए जाने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत के लिए कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि मस्जिद में पानी भरने से रोकने के लिए अगर दोनों पक्षों में सामंजस्य बनता है तो कुछ किया जा सकता है अन्यथा यथास्थिति बनाए रखें। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चबूतरा बनाए जाने का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना देने वाले अंकित निवासी मोहल्ला जवाहर नगर का कहना है कि मस्जिद के बाहर चबूतरा बनाने का मामला न्यायालय में लंबित है और न्यायालय द्वारा यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया हुआ है। इसलिए चबूतरा बनाना गलत है। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद शरीफ निवासी नया पटेलनगर का कहना है कि मस्जिद के अंदर बारिश का पानी भर रहा है। जिसको लेकर ढलाननुमा चबूतरा बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें