फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धोखाधड़़ी व चोरी के मामलों में पुलिस ने तीन को दबोचा

Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एसओजी, सर्विलांस व कैलिया थाना पुलिस की टीम ने तीन शातिर चोरों को पकड़कर चोरी व धोखाधड़ी की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए लोगों के पास से कार व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कैलिया थाने में 10 अप्रैल को चकसारी गांव निवासी कमल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व कैलिया थाना पुलिस की टीमें लगाई गई थी। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सलैया पुल के पास से कुठौंद थाना क्षेत्र के मिहोना गांव निवासी हजरत, कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामचबूतरा निवासी आसिक खान, कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर सिकंदरा निवासी सादमान को पकड़ लिया।
पुलिस को उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार व 92 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोगों ने समीर खान उर्फ टार्जन के साथ मिलकर चकसारी गांव निवासी कमल से पांच हजार की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्दगांव में एक घर से जेवर चोरी किए थे। जेवर उन्होंने एक लाख बीस हजार रुपये में बेच दिए थे। इसी बेचे हुए जेवर के 92 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि वह अपने शौक व जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी व धोखाधड़ी के काम करते हैं। कैलिया थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि पकड़े गए हजरत पर एट, कुठौंद, गोहन में गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें