फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर जीआरपी, आरपीएफ मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से आज से रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद रेल सुरक्षा बल मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बुधवार को स्टेशन परिसर के आफिस में ही बैठक निर्बाध रेल संचालन की रणनीति बनाई है। इसके बाद फोर्स ने पूरे स्टेशन परिसर पर गश्त कर यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। फोर्स के साथ ट्रैक का निरीक्षण भी किया गया। जीआरपी के थाना प्रभारी बृजमोहन सैनी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बलों का भरपूर प्रयास होगा कि आंदोलन का ट्रेनों के संचालन पर किसी तरह का कोई प्रभाव न पड़ सके। आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेस्टर रामअवतार का कहना है कि जबरन ट्रेनें रोकने का प्रयास करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। बुधवार को संयुक्त रूप से आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन यार्ड में मॉकड्रिल भी किया। अचानक प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन के मुख्य गेट तक फोर्स की चहल कदमी देख यात्री भी असमंजस की स्थिति में रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें