फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेलखंड को राज्य बनवाने को लेकर लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वीर अभई यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम में जिले के कई नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बुंदेलखंड से जुड़ीं यादों को ताजा किया गया। अपने क्षेत्र और संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया। बुंदेलखंड का विकास किस तरह संभव है। इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने कहा कि सभी बुंदेलखंड राज्य की संकल्पना को लेकर समर्पित हैं। ठडेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास महाराज ने कहा कि यूथ फेस्टिवल राजकुमार अभई की वीरता शौर्य और मातृभूमि के प्रति सर्वस्व न्योछावर कर देने की प्रतिज्ञा की स्मृति दिलाता है।
विज्ञापन

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि खेलकूद की प्रतियोगिताएं संस्कृति की झलक और लोकनृत्य गायन ने चार चांद लगा दिए हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने कहा कि वीर अभई यूथ फेस्टिवल पंच दिवसीय त्योहार से कम नहीं है। निश्चित्त रूप से यह बुंदेलखंड का अद्भुत कार्यक्रम है।
मंच पर सपा के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, ओमकार ठाकुर, राजवीर सिंह जादौन, धर्मेंद्र बबेले, बाबू धनीराम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नीतेश वर्मा, कौशलेंद्र राघव, रोहित त्रिपाठी, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें